नदी पर बने कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल का लोकार्पण किया

पटना, (खौफ 24) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल का लोकार्पण किया !पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर तथा कुल लागत 4988 करोड़ है। श्री कुमार लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से राघोपुर के लोगों को गंगा नदी में उफान या बाढ़ आ जाने से काफी परेशानी होती थी !पीपा पुल और नाव ही एकमात्र सहारा ,पटना जाने के लिए होता था! इस पुल के बन जाने से लोगों को अब कारोबार करने में आसानी होगी और लाभ मिलेगा।

गंगा नदी पर यह तीसरा पुल है ! यह NH.31 के नाम से जाना जाएगा।वही पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा की पुल निर्माण के लिए 3000 करोड़ का ऋण लिया गया था।एक्स्ट्रा डोज केबल ब्रिज की विशेषता है कि केवल को सीधे टावर से नहीं डेक के नीचे से एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक विशेष ढंग से जोड़ा गया है इसकी संरचना अत्याधुनिक है, दबाव कम पड़ेगा !सरकार की कोशिश है कि 2027 में राज्य के किसी भी कोने से पटना आया जा सके। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ,विजय कुमार सिंहा, नंदकिशोर यादव आदि मौजूद थे।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999