जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज खेलो इण्डिया

पटना, (खौफ 24) जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आज खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 के आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु प्रातः 6.30 बजे से टॉर्च परेड का आयोजन शहीद स्मारक (बिहार विधान मंडल के समीप) से ईको पार्क तक किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को खेल आयोजनों मे बढ़-चढ़ कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इसे भारत सरकार ने शुरू किया था।

यह एक नेशनल लेवल का इवेंट है और इसका उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को, बच्चों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करना, एक मंच उपलब्ध कराना जहाँ वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। जो बच्चे बहुत अच्छा कर रहे हैं वे सामने आएँ इन्टरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करें, देश का नाम रौशन करें इसका मुख्य उद्देश्य यही है। इस परेड में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य कई वरीय पदाधिकारीयों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, कलाकारों एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स का आयोजन भारत सरकार द्वारा देष के युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने तथा उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देष्य से आयोजित की जा रही है।

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स का प्रारम्भ 2018 में किया गया था तथा पहला संस्करण नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। दूसरा संस्करण 2019 में पूणे (महाराष्ट्र), तीसरा संस्करण 2020 में गुवाहाटी (असम), चौथा संस्करण 2022 में पंचकुला (हरियाणा), पाँचवाँ संस्करण 2023 में भोपाल (मध्य प्रदेष) तथा छठा संस्करण 2024 में चेन्नई, त्रिची, मदुरई एवं कोयम्बटुर (तमिलनाडु) में आयोजित की जा चुकी है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

उक्त प्रतियोगिता का सातवाँ संस्करण युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बिहार सरकार के सहयोग से खेलो इण्डिया यूथ गेम्स – 2025 का आयोजन दिनांक 4 मई से 15 मई तक बिहार में आयोजित है। यह प्रतियोगिता बिहार के कुल-05 शहरों यथा-पटना, राजगीर, गया, भागलपुर एवं बेगूसराय में आयोजित की गयी है, जिसमें कुल-27 खेलों की प्रतियोगिता तथा ई-स्पोर्ट्स की डेमो प्रतियोगिताएँ होंगी। जिसमें देष के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र षासित प्रदेषों से लगभग 10,000 खिलाड़ी/प्रषिक्षक/सपोर्ट् स्टाफ/तकनीकी पदाधिकारी आदि भाग लेंगे।

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स- 2025 के अन्तर्गत पटना में कुल-6 स्थानों पर 11 खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिसमें लगभग 4,000 खिलाड़ी/प्रषिक्षक/सपोर्ट् स्टाफ/तकनीकी पदाधिकारी आदि भाग लेंगे। लेख प्रतियोगिताओं का विवरण निम्नलिखित हैः-

  1. पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में एथलेटिक्स, रग्बी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल खेलों का आयोजन होगा।
  2. पटेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, पूर्व मध्य रेलवे, दीघा, पटना में बॉक्सिंग का आयोजन होगा।
  3. आई0ए0एस0 भवन, पटना हवाई अड्डा के नजदीक, पटना में टेनिस का आयोजन होगा।
  4. ज्ञान भवन, गाँधी मैदान, पटना में जूडो एवं कुश्ती का आयोजन होगा।
  5. जे0पी0 गंगा पथ, पटना में रोड साईक्लिंग का आयोजन होगा।
  6. BSAP-5, मिथिलेष स्टेडियम, फुलवारीषरीफ, पटना में सेपक टकरा खेल का आयोजन होगा।

इसी क्रम में पटना में 01 एवं 02 मई 2025 को पटना के विभिन्न स्थलों पर टॉर्च का प्रदर्षन तथा विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित किया गया। आज ऐतिहासिक सात शहीद स्मारक से ईको पार्क तक टॉर्च परेड का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रषासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, खेल संघों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी प्रषिक्षक, कलाकार, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, षिक्षक आदि की सहभागिता रही। यह टॉर्च दिनांक 04 मई 2025 को उक्त प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना पहुँचेगी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999