विद्यालय में भूसा और पुआल देख भड़क गए के के पाठक, लगाई फटकार

जमुई, मो.अंजुम आलम। जमुई तमाम तैयारियों के बाद भी जमुई के एक विद्यालय में भूसा और पुआल से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक का सामना हो ही गया। इस दृश्य को देख नाराज पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी की क्लास लगा दी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि आप से तंग आ गए हैं डीईओ साहब ! अब आपका भी वेतन हम रोक देंगे। जवाब में डीईओ जी सर, जी सर, जी सर करते रह गए। यह वाक्या झाझा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढीबा का है।

दरअसल यहां चार कमरे में आठ कक्षा संचालित हो रहे थे जबकि चार वर्ग कक्ष जीर्ण-शीर्ण अवस्था में यूं ही बेकार पड़े थे। यही भूसा और पुआल रखे थे। तत्काल के के पाठक ने जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को इसे अतिक्रमण मुक्त करने तथा डीईओ को उक्त कमरों की मरम्मती का निर्देश दिया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उपस्थिति के अलावा अभिभावकों के साथ बैठकें सुनिश्चित करने का टास्क दे गए।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

इसके पहले अपर मुख्य सचिव ने मध्य विद्यालय रतनपुर तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलीगढ़ के प्रधानाध्यापकों क्रमशः अमरेश कुमार सिंह और प्रमोद कुमार तांती के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। अपर मुख्य सचिव सुबह 9:40 बजे जेनेक्स ब्रिज होटल से काफिला के साथ सिमुलतला के लिए निकले। इसी क्रम में उनका पहला पड़ाव मध्य विद्यालय रतनपुर में हुआ। यहां लगभग 19 मिनट तक वे रुके। इस दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता से लेकर शौचालय तक की साफ सफाई का जायजा लिया। उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के सवाल पर प्रधानाध्यापक की क्लास लग गई।

यहां उन्होंने तब तक वेतन रोके रखने का निर्देश दिया। जब तक कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सुधार नहीं हो जाता। इसके साथ ही उक्त विद्यालय प्रधान को कम प्राप्तांक वाले बच्चों के अभिभावकों से मीटिंग करने की नसीहत दी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बानाडीह में गंदगी देख जिला शिक्षा पदाधिकारी को अधिकारियों के विजिट के औचित्य पर सवाल दागते हुए इसे ठीक करने का टास्क दिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलीगढ़ में तो केके पाठक यहां तक कह गए कि बरसात के बहाने मर्डर कर दोगे क्या। यहां वर्ग कक्ष तथा बेंच डेस्क के रहने के बावजूद बच्चे जमीन पर बैठे थे। इसी बात को लेकर अपर मुख्य सचिव नाराज हो गए और प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999