
सिक्युरिटी गार्ड को वर्षों से सैलरी नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर
सुपौल, बलराम कुमार। जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में ड्यूटी पर तैनात महिला पुरूष सिक्योरिटी गार्ड को वर्षों से सेलरी नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर।
सिक्योरिटी गार्ड ने बताया की हमलोगों को-17-महीनों से सेलरी नहीं मिला है। जिससे हमलोगों को काफी परेशानी होती है। साथ हीं ये भी बताया की हमलोगों को रहने खाने की भी व्यवस्था नहीं है। हमलोग दूर दराज से ड्यूटी करने आते हैं उसमें भी रुपया खर्च होता है। सेलरी नहीं मिलने परिवार बच्चे को भी काफी परेशानी झेलना पड़ता है।
वहीं मुद्दे की बात ये भी है की सरकार तरफ से करीब बारह हजार रुपया सेलरी मिलता है लेकिन सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के द्वारा सिर्फ सात हजार रुपया मिलता है। वो भी समय से नहीं मिलता है। अब आप सोच सकते हैं की प्रत्येक सिक्योरिटी गार्ड का पाँच हजार रुपया कहाँ जाता है।
आखिर इतना भ्र्ष्टाचार क्यों गरीबों के साथ हीं ऐसा क्यों किया जाता है। बिहार राज्य में करोड़ो सिक्योरिटी गार्ड कंपनी वाले कार्य करते हैं। इससे लगता है की करोडों अरबों का प्रति वर्ष घोटाला होता है। अब देखना लाजमी होगा की सुशासन बाबू के राज में हो रहे करोडों अरबों का घोटाला पर कब तक रोक लग पता है। क्या गरीब मजदूर सिक्योरिटी गार्ड ऐसे हीं सेलरी के लिए परेशान रहेंगे। क्या गरीब गार्ड भूखे मरते रहेंगे।