ममता को अपनी जनता के प्रति ममता नहीं है- ऋतुराज सिन्हा

पटना, (खौफ 24) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने असम, नॉर्थ ईस्ट , उत्तरप्रदेश , बिहार , झारखंड, ओडिशा और दिल्ली राज्य को जलाने की धमकी दी है। श्री सिंहा ने इसे बेहद शर्मनाक बयान बताया है। उन्होंने कहा कि एक प्रदेश की मुख्यमंत्री दूसरे प्रदेश में हिंसा भड़काने की बात कर रही है, इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है? उन्हे यह सोचना चाहिए कि उनसे अपने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभल नही पा रही है तो, वे इसका दोष दूसरे को दे रही है। जबकि सही यह होता कि वे अपने सरकारी तंत्र को दुरुस्त रखती ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो सके।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी जी के शासनकाल में बंगाल की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है, एक महिला मुख्यमंत्री के खुद के प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नही हो पा रही है और ममता बनर्जी सिर्फ और सिर्फ उलूल-जूलूल बाते कर, अपनी कुशासन पर पर्दा डालने का काम कर रही है। एक तरफ वे लोकतंत्र में सबको बोलने के अधिकार, सबको अपनी अभिव्यक्ति की आजादी की बात करती है और वही दूसरी तरफ आज जब उनके शासन की असफलता पर पश्चिम बंगाल के मूल नागरिक सड़को पर उतरकर आंदोलन करके अपनी आवाज उठा रहे है तो, यही ममता बनर्जी उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम क्यों कर रही है? ममता को अपनी जनता के प्रति भी ममता नहीं है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

श्री सिन्हा ने कहा कि इस देश की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी या अन्य कोई भी राजनीतिक दल के लोगो को इस बात की गारंटी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और किसी की इतनी हिम्मत नही है कि वे देश के किसी प्रदेश में हिंसा भड़का सके।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999