बारिश से ढह गई दीवार, दबकर दर्जनों लोग बुरी तरह जख्मी

पटना, (आनंद) राजधानी पटना के पूनपुन थाना अंतर्गत श्रीपालपुर गांव में एक धार्मिक समारोह के बीच हो रही बारिश से पुरानी दीवार अचानक भड़बड़ा कर उठ गई जिससे वहां बैठे बड़ी संख्या में लोग दब गए। अचानक भरभरा कर दीवार ढह गया जिससे वहां करीब ढाई सौ से अधिक लोगों के बीच में से करीब 60 से 80 लोग जख्मी हो गए। इनमें 20 से 25 लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बताई जाती है। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई आनन फानन लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर सभी को अस्पताल भिजवाया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है।

गांव के लोगों के मुताबिक एक धार्मिक स्थल पर कई दिनों से एक बाबा का प्रवचन चल रहा था। बुधवार को रुक-रुक कर वर्षा हो रही थी। श्रीपालपुर गांव में करीब ढाई से 300 के संख्या में श्रद्धालु बाबा का प्रवचन सुनने के लिए वहां जमा थे। इस बीच बारिश के चलते पुरानी दीवार धाराशाई हो गई और वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। दीवार ढहते ही दबे लोगों के चीख पुकार से पूरा इलाका में हड़कंप मच गया। फिलहाल घायलों को पुनपुन और पटना के निजी अस्पताल में भेजा गया है। पुनपुन एसपी सह थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि आज दिनांक 28.08.24 को पुनपुन थानांतर्गत ग्राम श्रीपालपुर में आयोजित एक धार्मिक आयोजन स्थल के बगल की दीवार गिरने से कुछ लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया है। जहॉ सभी ईलाजरत है।पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। विधि-व्यवस्था सामान्य है।
अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999