मोदी जी के लिए बिहार की माताएँ-बेटियाँ उनके लिए रख रही हैं व्रत : डॉ धर्मशीला

बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने रविवार को श्रद्धा और आस्था के साथ जितिया व्रत एवं पूजा संपन्न किया। इस अवसर पर उन्होंने संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की प्रार्थना भी की।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि “जितिया व्रत मातृत्व, आस्था और संतान की लंबी आयु की कामना का पर्व है। लेकिन आज पूरा बिहार यह व्रत केवल अपने पुत्रों के लिए ही नहीं, बल्कि देश के सच्चे सपूत और भारत माँ के बेटे नरेन्द्र मोदी जी के लिए भी कर रहा है। बिहार की माताएँ और बहनें उनके लिए दुआ कर रही हैं।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

राजनीतिक मुद्दे पर भी उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि “विगत दिनों प्रधानमंत्री जी की स्वर्गवासी माता जी को लेकर कांग्रेस और राजद के नेताओं द्वारा जो अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणियाँ की गईं, उसने पूरे देश की मातृशक्ति को आहत किया है। यह केवल मोदी जी का नहीं, बल्कि हर माँ का अपमान है। बिहार की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस-राजद का घमंड और अहंकार चूर-चूर कर देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा व एनडीए गठबंधन की ताकत जनता का आशीर्वाद है और माताओं-बहनों का स्नेह ही मोदी जी की सबसे बड़ी शक्ति है। जितिया का यह पर्व त्याग, तपस्या और संकल्प का प्रतीक है। आज बिहार की माताएँ जिस श्रद्धा से व्रत कर रही हैं, वही प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता और जन-जन के बीच उनकी स्वीकृति का प्रमाण है। जितिया महापर्व के पूरे बिहार प्रदेश की प्रभारी सरोज जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा बिहार के सभी जिलों में जितिया महापर्व को मनाया गया। माला सिन्हा प्रदेश का समिति सदस्य, अनुपम अरुणिमा ,धरमशिला,सुनैना, मीना, रानी, संगीता श्रीवास्तव, Simran आदि सैकड़ो महिला उपस्थित थे।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999