
लोकसभा सीट पर मेरी दावेदारी सबसे मजबूत : ढुल्लू महतो
धनबाद(खौफ 24): बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो ने काफी जोरदार शब्दों में कहा है कि सांसद पीएन सिंह यदि लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो धनबाद लोकसभा सीट पर सबसे मजबूत दावा उनका बनता है। धनबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का भी यही विचार है।
पीएन सिंह है धनबाद के लिए सबसे मजबूत दावेदार
ढुलू महतो ने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि पीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे तो वह दावा नहीं करेंगे। आज भी वह इस पर कायम हैं। हां, यदि पीएन सिंह चुनाव नहीं लड़ते हैं तब धनबाद सीट के लिए वह सबसे मजबूत दावेदार हैं। पार्टी चाहे तो सर्वे कराकर भी देख सकती है। सर्वे में उनका नाम सबसे आगे रहेगा। विदित हो कि धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा के कई विधायक एवं वरिष्ठ नेता टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
()