
पूर्व के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली!
मनेर, आनंद मोहन : मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्त नगर में पूर्व के विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। गोली लगने के बाद गांव में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसे इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकाना पर छापेमारी के लिए जुटी हुई है। गोलीबारी की घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनेर थाना अंतर्गत शेरपुर पश्चिमी पंचायत के दोस्त नगर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर भतीजे ने हुकुम राय नामक व्यक्ति काफी दिनों से विरोध कर रहे थे।
जिसे लेकर चाचा और भतीजा के बीच विवाद चल रहा था। जिसे लेकर कई बार भतीजे ने अपने चाचा को अंजाम बुरा होने की धमकी दी थी। इसे लेकर चाचा ने फिर एक बार भतीजे के द्वारा गांव में बेची जा रहे हैं शराब का विरोध कर डाला। जिसे लेकर भतीजा काफी आग बबूला हो गया और ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना को लेकर गांव में पूरी तरह से दहशत का माहौल कायम हो गया। उसके बाद भतीजे ने चाचा के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से हुकुम राय गंभीर रूप से घायल हो गये। गोली लगने की घटना के बाद परिवार वालों ने किसी तरह हुकुम राय को मनेर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
वहीं सूचना पर मारे अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर रंगीला राय गुड्डू राय समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं घायल हुकुम राय की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर पुलिस आरोपियों गिरफ्तारी के लिए दोस्त नगर गांव में पहुंचकर छापेमारी में जुटी रही। मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।