रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर महिला विकास मंच की महिलाओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली

पटना, (खौफ 24) “ख़ूब लड़ी मर्दानी, वो तो झाँसी वाली रानी थी…” इसी नारों के साथ राजधानी पटना की सड़कों पर बुधवार को रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि के अवसर पर महिला विकास मंच की महिलाओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। महिलाएं पारंपरिक परिधान और लाल साफा पहनकर तलवारों के साथ जीप और घोड़ों पर सवार होकर निकलीं। इस दौरान शहरवासी जहां इस ऐतिहासिक झांकी को देखते रह गए, वहीं जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धांजलि दी।

शोभायात्रा की अगुवाई महिला विकास मंच की प्रमुख सदस्यों ने की, जो रानी लक्ष्मीबाई के चित्र को सजे हुए वाहन पर लेकर निकलीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता से प्रेरित करना था। संस्थान की अध्यक्ष विणा मानवी ने कहा की आज के दौर की नारी भी किसी से कम नहीं है। रानी लक्ष्मीबाई की तरह हमें भी अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने का जज़्बा रखना होगा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999