आयुक्त डॉ. सिंह के निदेश पर पटना शहर में आज चौथे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

पटना, (खौफ 24) सोमवार, दिनांक 07.07.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निदेश पर पटना शहर में आज चौथे दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर आयुक्त लगातार नजर रखे हुए हैं एवं नियमित समीक्षा कर रहे हैं। सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को निदेश दिया गया है कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान का नियमित पर्यवेक्षण करें। पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रखें।

प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशाम, पुल निर्माण निगम, दूरसंचार, वन प्रमंडल, विद्युत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी अतिक्रमण हटाओ अभियान में शामिल हैं।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सभी संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को प्रभावी ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाने तथा व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में 12.30 बजे अपराह्न से 02.35 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ जीपीओ गोलम्बर से स्टेशन गोलम्बर, चिरैयाटाड़ पुल के नीचे से वापस मेगलिस रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 1 लोहा का स्टूल जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 22,900/- जुर्माना वसूल किया गया।

पाटलिपुत्र अंचल में 01.00 बजे अपराह्न से 03.30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गाँधी मैदान आयुक्त कार्यालय से जेपी सेतु पुल दीघा सब्जी मंडी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 7 लकड़ी का ठेला, 2 गन्ना जूस मशीन, 1 फालूदा आईसक्रीम गाड़ी जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 10,000/- जुर्माना वसूल किया गया।

कंकड़बाग अंचल में 10.00 बजे पूर्वाह्न से 02.30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पाटलिपुत्र खेल परिसर से चारो तरफ एवं मलाही पकड़ी रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान 2 ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 1,500/- जुर्माना वसूल किया गया।

नगर परिषद् दानापुर निजामत, पटना में 11.00 बजे पूर्वाह्न से 02.30 बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ सगुना मोड़ से आरपीएस मोड़ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 20 अवैध पोस्टर/बैनर हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 9,300/- जुर्माना वसूल किया गया।

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 43,700/- जुर्माना वसूला गया।

आयुक्त के निदेश पर यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

आयुक्त ने कहा कि एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव नियमित तौर पर चलाया जाएगा।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

आयुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फॉलोअप टीम लगातार सक्रिय है। जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है वहां यह टीम पुनः अतिक्रमण की घटना से सख्ती से निपटेगी। पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।

आयुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक को निदेश दिया है कि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों तथा थानाध्यक्षों के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थिति में पुनः अतिक्रमण न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारू रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि थानाध्यक्ष अतिक्रमण हटाने का विवरण स्टेशन डायरी में भी अंकित करें।

आयुक्त डॉ. सिंह ने अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है। उन्होंने आवश्यकतानुसार क़ानूनी कार्रवाई भी करने का निर्देश दिया है।

आयुक्त डॉ. सिंह के निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा विशेष अभियान के तहत प्रभावशाली ढंग से अतिक्रमण उन्मूलन अभियान संचालित करने के लिए एक पाँच-सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। यह निम्नवत हैः-
(क) पुलिस अधीक्षक, यातायात, पटना
(ख) अपर जिला दण्डाधिकारी, नगर व्यवस्था, पटना
(ग) पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था, पटना
(घ) अपर नगर आयुक्त, पटना नगर निगम
(च) सिटी मजिस्ट्रेट-सह-प्रभारी दण्डाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष, पटना

आयुक्त डॉ. सिंह ने निदेश दिया कि मल्टी एजेंसी अभियान में मॉनिटरिंग सेल के सभी पदाधिकारी संयुक्त रूप से क्रियाशील रहकर विशेष निगरानी रखेंगे।

गौरतलब है कि आयुक्त द्वारा सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निदेश दिया गया था। उनके निदेश पर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री कार्तिकेय के. शर्मा तथा नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर/संबंधित नगर निकाय द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई टीम का गठन किया गया है।

आयुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष टीम का गठन कर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया है।

आयुक्त ने विशेष अभियान में शामिल सभी विभागों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को तार्किक परिणति तक पहुँचाने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवधान, अतिक्रमण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरूद्ध प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करता है। निदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999