एक दिवसीय मंगशीर वदी नवमी महोत्सव

पटना सिटी, (खौफ 24) श्री दादी जी भक्त मंडल के तत्वाधान में आज एक दिवसीय मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2025 का आगाज आज घंटा घड़ियाल और नगारो के साथ मंगला आरती के साथ शुभारंभ हुआ मिरचाई गली स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर में दादी जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार छप्पन भोग मेहंदी उत्सव गजरा उत्सव अपने आप में अलग छटा भी विखेर रहा था आचार्य लखन शर्मा और हरिओम शास्त्री की देखरेख में मुख्य यजमान शंभू कसेरा सपत्नी रेणु कसेरा के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ किया श्री दादी जी को मेहंदी रोली मोली अक्षत नारियल काजल चुनरी चढ़कर आशीर्वाद प्राप्त किया झुंझुनू से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मंगल पाठ वाचक रवि तुलस्यान द्वारा 501 महिलाओं को सामूहिक मंगल पाठ कराया गया महिलाएं राजस्थानी चुनरी ओढ़ हाथों में मेहंदी लगाई दादी जी का मंगल पाठ किया और सभी ने साथ मिलकर जय दादी मां जय दादी मां झुंझुनू वाली जय दादी मां।

नारायणी लीयो अवतार बधाई सार भक्ता न। मेहंदी ओ मेहंदी तू इतना बता दे तूने कौन सा काम किया। तो मोती सेठानी माहरो बेरो पार लगानो परसी ओ मोटी सेठानी जैसे अनेक भजनों से दादी मंदिर भक्ति मय हो गया नारायणी महिला मंडल की सदस्याये उर्मिला साह तारा झुनझुनवाला पूजा माखरीया ने सक्रिय भूमिका निभाई मंगल पाठ के बीच में आशीष जॉनी ग्रुप द्वारा नृत्य एवं धमाल का भव्य आयोजन किया गया महोत्सव में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव महापौर सीता साहू महापौर प्रतिनिधि शिशिर कुमार पटना साहिब के प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा ने भी दादी जी को अरदास लगाया महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रभु दयाल भरतिया उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला प्रमोद कसेरा राजाराम शर्मा संजीव देवड़ा पप्पू मोदी सतीश अग्रवाल प्रशांत झुनझुनवाला अमित चौधरी श्री रानी जी मंदिर न्यास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात भरतिया सुनील बंका राजेश चौधरी राजेश कमलिया सक्रिय थे

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999