छठ महापर्व के अवसर पर नुक्कड़-नाटकों का आयोजन

पटना, (खौफ 24) सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग तथा श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा बाल श्रम के उन्मूलन हेतु छठ महापर्व के अवसर पर नुक्कड़-नाटकों का आयोजन कर अपने राज्य लौटने वाले श्रमिकों तथा आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। जिलाधिकारी, पटना द्वारा इस सामाजिक कुरीति के सम्पूर्ण रूप से निराकरण हेतु जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर नियमित तौर पर छापेमारी करने तथा दोषियों को दंडित करने के निदेश के साथ सभी स्टेकहोल्डर्स से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।

बाल श्रम के उन्मूलन हेतु छठ महापर्व के अवसर पर नुक्कड़-नाटकों का आयोजन एक नवंबर से शुरू हुआ है जो पाँच नवंबर तक चलेगा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यह किया जा रहा है जहाँ अन्य राज्यों से श्रमिक अपने घर लौट रहे हैं। पटना जंक्शन, दानापुर स्टेशन, पुराना बाँकीपुर बस स्टैंड, पुनाईचक सहित विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर यह किया गया है एवं विभिन्न क्षेत्रों में यह लगातार पाँच नवम्बर तक जारी रहेगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999