राशन में कटौती, स्कूल में पढ़ाई आदि मांगों को लेकर पटना जिला महिला समाज ने किया अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

पटना सिटी, (खौफ 24) दिनांक 12/6/2025 : आज समय 11: 30 बजे दिन से पटना जिला महिला समाज की झिंझरीबाग शाखा की रैली पश्चिम दरवाजा से निकल पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। भीषण गर्मी में महिलाओं ने रैली में राशन में धांधली नहीं सहेंगे, स्कूलों में अच्छी पढ़ाई देनी होगी, महिलाओं बेटियों पर हमला नहीं सहेंगे, नशा के कारोबार पर रोक लगाना होगा, महिलाओं को रोजगार देना होगा आदि नारा लगाते हुए अनुमंडलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। अनुमंडल अधिकारी के अनुपस्थिति में उनके आदेशानुसार कार्यकारी दंडाधिकारी सुनील कुमार प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिल वार्ता किया और स्मारक पत्र लिया तथा सभी मांगों पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में झिंझरीबाग शाखा महिला समाज प्रभारी शगुफ्ता रशीद, शाखा अध्यक्ष रूबी देवी, शाखा सचिव सुमन देवी, महासुंदरी देवी और गीता देवी शामिल थी। अनुमंडल अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने इकाई के प्रभारी शगुफ्ता रसीद की अध्यक्षता में सभा हुई। जिसे संबोधित करते हुए भाकपा के पटना जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि आज महिलाओं पर जिस तरह से अत्याचार हो रहा है ऐसे में महिलाओं को एकजुट होकर सड़क पर उतरना बहुत जरूरी है। महिलाओं को बिना लड़े ने इतिहास में कुछ मिला है ना आज मिलेगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
Advertisements
SHYAM JWELLERS

पटना सिटी प्रभारी देव रतन प्रसाद ने कहा कि विधवा विकलांग, बुजुर्ग महिलाओं को मात्र ₹400 पेंशन देकर इनके साथ मजाक कर रही है जिस समाज को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। पटना सिटी अंचल के सचिव शंभू शरण प्रसाद ने कहा कि हम पटना सिटी के अंदर में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ संघर्ष को तेज करेंगे। उपरोक्त नेताओं के अलावा रैली में अंचल के सहायक सचिव सहसचिव केसरी कुमार , तंजीम ए इंसाफ के उपाध्यक्ष शौकत अली, श्रीकांत पासवान सविता देवी, कैलाशी देवी, उषा देवी, संगीता देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी, दौलती देवी, जूली देवी और कई महिलाओं ने रैली में भागीदारी की। शगुफ्ता रशीद, प्रभारी पटना साहिब पटना जिला महिला समाज

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999