
पुलिस ने महिला का शव खेत से किया बरामद!
अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया थाना क्षेत्र से सटे सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेनेलीपट्टी वार्ड संख्या-13 में मंगलवार की शाम खेत में एक अधेड़ महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला के शव पर उस वक्त नजर पड़ा जब लोग खेत में काम कर वापस घर लौट रहे थे तो देखा कि एक महिला का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई इसके बाद मामले की जानकारी वीरपुर पुलिस को दी गई। बीरपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव की पहचान को लेकर लोगों से पूछताछ किया तो पता चला की कोशिकापुर वार्ड संख्या- 12 निवासी भटकन मेहता की 65 वर्षीय पत्नी सरिया देवी है। मौके पर मृतका के स्वजन पहुंच कर पहचान किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को जमीनी विवाद को लेकर मृतका का अपहरण कर लिया गया था। जिस मामले में नरपतगंज प्रखंड के बसमतिया वार्ड संख्या- आठ निवासी रामाकांत मेहता, राजकुमार मेहता, किशुन मेहता समेत आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया था। शव पर कई जगहों पर जख्म का निशाना पाया गया है। मृतका का मायका बसमतिया वार्ड संख्या- आठ में है। इधर घटना के बाद मृतका के घर में कोहरा मचा हुआ है। बताया जाता है कि जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। इस संदर्भ में बीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पूर्व में अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस मामले में केस दर्ज किया गया था। महिला का शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।