प्रज्ञा ठाकुर ने 18 मीटर लंबी बिहार का मानचित्र बनाकर रची इतिहास

अररिया, रंजीत ठाकुर अररिया जिले के कुर्साकाटा प्रखंड क्षेत्र के कुर्साकाटा बाजार निवासी विद्यानंद ठाकुर उर्फ विदुर माता किरण देवी के छोटी पुत्री प्रज्ञा ठाकुर 18 मीटर लंबी बिहार का मानचित्र बनाकर इतिहास रचना चाह रही है। प्रज्ञा द्वारा बनाये जा रहे इस मानचित्र में सूबे के 38 जिले के सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया जा रहा है। पूर्णिया प्रमंडल क्षेत्र के अररिया जिले के रहने वाली प्रज्ञा अपने मानचित्र में जिले के आंचलिक साहित्यकार फणीश्वर नाथ रेणु के साथ जिले की बहु चर्चित अररिया काली मंदिर जैसे कई आसपास के जिलों का भी सांस्कृतिक धरोहर को स्थान दे रही है। प्रज्ञा ने बताया कि उनको पेंटिंग करने का जिज्ञासा उनके भाई से मिला, जो सिविल इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे हैं।

अनोखा पहल मेहंदी से भरेगी रंग-

Advertisements
SHYAM JWELLERS


प्रज्ञा द्वारा बनायेजा रहे इस मानचित्र में मेहंदी से रंग भरा जायेगा। प्रज्ञा ने बताई इसके लिये उन्हें 8 से 10 किलो मेहंदी खर्च होने का अनुमान है। वह बताती है कि वह बिहार दिवस से पहले इसे पूरा कर बिहार दिवस के दौरान जिला प्रशासन द्वारा लगने वाले एग्जीबिशन में दिखाना चाहती है। इसके लिए उन्होंने डीएम व कला संस्कृति पदाधिकारी से एग्जीबिशन में मौका देने की गुहार लगायी है। प्रज्ञा ने इससे पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपने द्वारा बनाये गये मुख्यमंत्री की प्रतिमा उन्हें भेंट करना चाह रही थी। इसके लिये उन्होंने तैयारी पूरी कर ली थी। प्रज्ञा को आशा था कि उनका यह सपना प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के सुंदरी मठ मंदिर आने पर पूरा हो जायेगा, लेकिन मौके पर मुख्यमंत्री के यात्रा में बदलाव के कारण उनका सपना अधूरा रह गया था। प्रज्ञा की चाहत है कि वह पेंटिंग के क्षेत्र में मुकाम हासिल करते हुए ग्रीन बुक में नाम दर्ज हो, इसके लिए प्रज्ञा दिन-रात कठिन मेहनत कर रही है। वहीं प्रज्ञा के इस कार्य से माता-पिता सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी काफी प्रशंसा कर रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ाने की हिम्मत भी दे रहे हैं।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999