पीआरडी के जवानों ने ड्यूटी से वंचित किए जाने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा

बलिया, संजय कुमार तिवारी।  पीआरडी के जवानों ने ड्यूटी से वंचित किए जाने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा।
पीआरडी के जवानों ने कहा कि पीआरडी जवानों की ड्यूटी विकास 4 वर्ष से लगातार चल रही थी। इस माह अप्रैल से ड्यूटी ऑटोमेटिक लखनऊ से लगाई गई है। पहले जो वर्षों से ड्यूटी चली आ रही थी तथा चुनाव के दौरान हमेशा ड्यूटी लगती आई है। उसमें से 100 से अधिक जवानों को ड्यूटी से वंचित कर दिया गया है। जिसकी वजह से यह जवान भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। दूसरी समस्या यह है कि जिन जवानों की ड्यूटी लगाई गई है उसमें से कुछ जवानों की ड्यूटी 50 से 60 किलोमीटर की दूरी पर लगाई गई है। जबकि जवानों का एक दिन का वेतन मात्र 395 रूपये मिलता है।

ऐसे में मात्र 395 में इन जवानों की इतनी दूरी तय करना मुश्किल है। इतनी दूरी तय करने के बाद जवानों के पास महीने में कुल लगभग 1000 से 1500 रूपये ही बच पाएंगे। जिससे कि जवानों को सब परिवार जीवन यापन करना मुश्किल कार्य है। पीआरडी के जवानों ने मांग किया कि ड्यूटी सेवंछित जवानों को पुनः ड्यूटी लगाई जाए और जिनकी ड्यूटी 50 से 60 किलोमीटर दूर लगाई गई है उसे जवानों के होम ब्लॉक में लगवाया जाए। इस मौके पर मीरा देवी, लालसा देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी,रीता देवी, नीलम दुबे,शेर बहादुर,देवनाथ यादव,जयप्रकाश राम, विजय बहादुर, संतोष शाह,विजय बहादुर राम, पूनम देवी,किरण देवी,चितरंजन सिंह,महावीर आदि मौजूद रहे।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999