
सुखाड़ एवं जल-जमाव से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई
पटना, (खौफ 24) जिलाधिकारी, पटना द्वारा संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं जल-जमाव से निपटने हेतु पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सभी तैयारी सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया। आम जनता से इन स्थितियों से बचाव हेतु ‘‘क्या करें एवं क्या न करें’’ का अनुपालन करने तथा इसे जन-जन तक प्रसारित करने का आह्वान किया गया।
किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर डायल-112, जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) या 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) पर सूचना दी जा सकती है। जल जमाव की स्थिति में पटना नगर निगम के टॉल-फ्री नंबर 155304 एवं चैटबोट 9264447449 पर संपर्क किया जा सकता है।