
राजस्व महाअभियान 16 अगस्त चालू
अररिया, रंजीत ठाकुर : जिले में राजस्व महाअभियान जनता की भागीदारी से राजस्व प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में विशेष पहल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान करना है।
इस महाअभियान के दौरान निम्नलिखित कार्य विशेष प्राथमिकता से किए जाएंगे :-
- ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन)
- उत्तराधिकार नामांतरण
- बंटवारा नामांतरण
- छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन कराना
अभियान की अवधि :- 16/08/2025 से 20/09/2025 तक निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने राजस्व संबंधी मामलों के समाधान हेतु नज़दीकी अंचल/राजस्व कार्यालय से संपर्क करें और अभियान का लाभ उठाएँ।इस अभियान को सफल बनाने के लिए 16/08/2025 को निदेशक भू अर्जन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फारबिसगंज अनुमंडल अंतर्गत नरपतगंज अंचल के खैरा मौजा का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें अपर समाहर्ता, अररिया अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज, भूमि सुधार ऑफ समाहर्ता,
फारबिसगंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नरपतगंज , अंचल अधिकारी, नरपतगंज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने कर कमलों से कुछ लाभुकों को जमाबंदी पंजी की प्रति एवं प्रपत्र दिया तथा उनसे इस कार्य में सहभागिता का अनुरोध किया। सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्राप्त आवेदन का निष्पक्ष,समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।जिला प्रशासन को विश्वास है कि सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान जिले में सुव्यवस्थित राजस्व प्रशासन और जनहितकारी शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।