पटना नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए एजेंसी का चयन

पटना(खौफ 24): शहर के विभिन्न इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती हुई संख्या को रोकने के लिए पटना नगर निगम द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। *पटना नगर निगम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष टीम की तैनाती की गई है। एजेंसी के माध्यम से पटना नगर निगम द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए दो विशेष वाहन भी होगें। इसके साथ ही रामाचक बैरिया में कुत्तों के लिए अस्पताल की जगह चयनित की गई है जहां अस्पताल का निर्माण किया जाएगा।

प्रतिदिन 30 कुत्तों को पकड़ने का दिया गया लक्ष्य पटना नगर निगम द्वारा एजेंसी को वर्क ऑडर्र दिया जा चुका है। कुत्तों को पकड़ने के बाद नसबंदी, टीकाकरण और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए अन्य जरूरी उपाय किए जाएंगे। एजेंसी के पास प्रशिक्षित चिकित्सक होंगे जिनके नियंत्रण में सारी कार्रवाई होगी। एजेंसी को प्रतिदिन 30 कुत्तों को पकड़ने का टारगेट दिया गया है। एजेंसी द्वारा सभी वार्डों का भ्रमण कर कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय एवं नगर आयुक्त को देना अनिवार्य है। पटना नगर निगम द्वारा आमजनों से अपील की जाती है कि अगर उनके इलाके में पागल एवं चोटिल कुत्तों की समस्या है तो इसकी शिकायत 155304 पर कर सकते है। टीम द्वारा स्थल पर जाकर इस समस्या को ससमय दूर किया जाएगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999