स्व. ठाकुर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया लोजपा

पटना, (खौफ 24) भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि का कार्यक्रम आज लोजपा-(रामविलास) के राज्य मुख्यालय कृष्णापुरी पटना में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ता ने स्व. ठाकुर के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व. ठाकुर के जीवन से सिख लेने की जरूरत है। इनके जीवन के सादगी,विद्वता और कर्मठता को हर राजनीतिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए। समाज के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा जो ठाकुर में था,वह अदभुत था।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने बताया कि कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, धनजय मृणाल पासवान,युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान,पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, अशरफ अंसारी,विभूति पासवान, पार्टी के प्रदेश महासचिव चन्दन पासवान, रविरंजन सिंह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार,दिनेश पासवान,दिलीप यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार,युवा पटना महानगर अध्यक्ष कुन्दन यादव, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती,सुरेश पासवान मौजूद थे। उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुन्दन पासवान ने दिया।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999