रजिस्ट्री ऑफिस में चली गोली, मची अफरा तफरी, दो लोग घायल!

पटना, (खौफ 24) छज्जू बाग स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के अंदर शुक्रवार को गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। वहीं गोली चलने की घटना से अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली चलने की घटना रजिस्ट्री ऑफिस के गार्ड की बंदूक से हुई। इसे भूलवश हुई फायरिंग बताया जा रहा है जिसमें दो लोग गोली से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन फानन में पीएमसीएच में उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं गांधी मैदान थाना की पुलिस भी घटना के बाद मामले की जांच में सक्रिय हो गयी है। पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा एवं पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने घटना के बाद रजिस्ट्री ऑफिस छज्जू बाग का जायजा लिया।

पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 27.06.2025 को गांधी मैदान थानांतर्गत रजिस्ट्री ऑफिस परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की राइफल का ट्रिगर अनजाने में दब जाने से गोली चल गई, जिससे मौके पर उपस्थित 02 व्यक्तियों को चोट लगने की सूचना प्राप्त हुई। घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि यहां तैनात एक गार्ड के दोनाली बंदूक से यह गोली चली है। गोली भूलवश चली हुई बताई जा रही है। इसमें जिन दो लोगों को गोली लगी है उन्हें उपचार के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। साथ ही पुलिस की जांच भी जारी है कि कैसे यहां गोली चलने की वारदात हो गई। इस मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999