घायलों और उनके परिजनों की हालत देख काफी भावुक श्री चिराग

गया(खौफ 24): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गया के मदनपुर टिकारी गांव में गैस सिलिंडर ब्लास्ट में दर्जनों लोगों के घायल होने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने स्वंय गया के अनुग्रह नरायण मैडिकल कॉलेज जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जानने के साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
श्री चिराग ने घायलों के परिजनों, इलाज कर रहे डॉक्टरों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भी बात से भी बात की। डॉक्टरों से जहां उन्होंने बेहतर इलाज की दरख़्वास्त की वहीं प्रशासनिक अधिकारियों से भी हर संभव मदद की अपील की।

घायलों और उनके परिजनों की हालत देख श्री चिराग काफी भावुक और विचलित दिखे। श्री चिराग ने कहा कि इस घटना से वे बेहद चिंतित हैं। जिस तरीके से लोगों के शरीर पर जख़्म उभरे हैं, उसकी पीड़ा को शब्दों में बायां करना मुश्किल है। बस ईश्वर से यही प्रार्थना है की जख़्म जल्दी भरे और सभी पीड़ित लोग जल्द-जल्द स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट आएं। इस आशय की जानकारी लोजपा (रा) के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999