भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल!

जमुई, मो.अंजुम आलम। जमुई लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी- डंडे,फरसा व ईंट पत्थर चलने लगे। इस मारपीट में दोनो तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं घायलों में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति यानि कुल पांच लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर के द्वारा पांचो घायलों का इलाज किया जा रहा है। सदर अस्पताल में इलाजरत एक पक्ष से घायलों की पहचान मगही गांव निवासी मनोज यादव, भाषो यादव, उमेश यादव उर्फ महतो यादव और शंभू यादव के रूप में हुई है।

जबकि दूसरे पक्ष से सुरेंद्र यादव घायल हुए हैं। बाकी अन्य घायलों का इलाज लक्ष्मीपुर में ही चल रहा है। बताया जाता है कि मनोज यादव और बोधी यादव के बीच जमीन को लेकर कई महीनो से विवाद चल रहा था। यह विवाद गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं पांच घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। यहां दूसरे पक्ष से एक घायल सुरेंद्र यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि अन्य चार लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है और घटना की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999