सफल उद्भेदन, पटना पुलिसउत्कृष्ट कार्य करने वाली टीमों को मिला सम्मान

पटना, (खौफ 24) पटना पुलिस ने दो गंभीर आपराधिक मामलों का त्वरित उद्भेदन कर एक बार फिर अपनी तत्परता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है। इन मामलों की गहराई से जांच कर अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीमों को रविवार को सम्मानित किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पटना, अवकाश कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके सराहनीय कार्यों की सराहना की।

सम्मानित मामलों में पहला, हवाईअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 73/25 से संबंधित है। इस केस में पुणे के एक स्क्रैप व्यवसायी का अपहरण कर फिरौती की मांग की गई थी। अपहरण के साथ-साथ जालसाजी का प्रयास भी सामने आया। पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर मामले का सफलतापूर्वक निष्पादन किया।

दूसरा मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सिपारा पुल (बाईपास) पर हुई हत्या (कांड संख्या 316/25) से जुड़ा है। अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न केवल अपराधियों की पहचान की, बल्कि उन्हें गिरफ्तार भी किया, जिससे इस जघन्य अपराध का जल्द उद्भेदन संभव हो सका।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

इन सराहनीय कार्यों के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) स्वीटी सहरावत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय-1) अनु कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में SIU (विशेष जांच इकाई), हवाईअड्डा थाना एवं जक्कनपुर थाना की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्य कर सफलता अर्जित की। अनुसंधान से जुड़े सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह के अवसर पर एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि पुलिस की इस तत्परता और प्रतिबद्धता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। ऐसे उत्कृष्ट कार्य न केवल पुलिस का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में भी सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस हर परिस्थिति में सजग और सक्रिय रहकर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999