
पुलिस की खौफ नही यही वज़ह है की आए दीन अपराधी अपराध की घटना को अंजाम दे रहे
अररिया, रंजीत ठाकुर। फारबिसगंज नरपतगंज सड़क मार्ग पर एनएच 27 पर बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।दो बाइक पर चार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।घायल बैंक कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक के मुख्य शाखा से नरपतगंज के पलासी शाखा के लिए रुपया लेकर चार चक्का वाहन से जा रहे थे इसी क्रम में दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर चार चक्का वाहन को रोका और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायर करने की भी बात कही जा रही है। लूट की वारदात के क्रम में दो बंधन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है वहीं नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।
()