सड़क दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन की मौत!

नालंदा(राकेश): नालंदा गिरियक थाना अंतर्गत पुरैनी गांव के समीप शनिवार को अवैध बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर कार सवार दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा का बहनोई घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।

मृतकों में दुल्हन गिरियक के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसका पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार शामिल है। मृतक के जख्मी बहनोई विम्स में इलाजरत हैं।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
Advertisements
SHYAM JWELLERS

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात आई थी। शादी के शनिवार की शाम कार में सवार हो दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी। उसी दौरान पुरैनी गांव के समीप अवैध बालू लोड ट्रैक्टर कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा के बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सतौआ में हर दिन बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन होता है। लोगों ने पुलिस पर भी बालू धंधेबाजों से मिलीभगत का आरोप लगाया।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999