
गाय ने एक साथ दो बछड़ों को जन्म दिया
पटनासिटी, (खौफ 24) किला घाट का ये मामला प्रकृति हमेशा कुछ न कुछ ऐसा कारनामा समय-समय पर करती रहती है। जिसे देख मनुष्य अचंभित हो जाता हैं. इसी क्रम में पटनासिटी के किला घाट पर सोमवार को एक अद्भुत घटना देखने को मिली, जब एक गाय ने एक साथ दो बछड़ों को जन्म दिया। इस दुर्लभ घटना की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग किला घाट पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना चमत्कारिक और शुभ संकेत मानी जा रही है।
गाय और उसके नवजात बछड़ों को देखने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंचे और अपनी श्रद्धा प्रकट की। घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया, “यह दृश्य बहुत ही अद्भुत था। हमने आज तक ऐसा कभी नहीं देखा। लोग इसे ईश्वर की कृपा मान रहे हैं। गाय और उसके दोनों बछड़े स्वस्थ बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस घटना ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है।