
विमल मंडल के साथ भ्रष्टाचार के विरोध में प्रिंस विक्टर के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
अररिया(रंजीत ठाकुर): विगत दिनों 38 दिन पूर्व अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भ्रष्टाचार के विरोध में हाथ काटने वाले विमल मंडल के समर्थन में दो दिवसीय पद यात्रा प्रारंभ किया गया है।यह पदयात्रा लगभग 30 किलोमीटर बताया गया है। कार्यक्रम का प्रारंभ सिमरबनी बाजार स्थित स्वतंत्रता सेनानी धनुषधारी चौधरी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।पदयात्रा में बड़ी संख्या में जाप कार्यकर्ताओ के साथ ग्रामीण भी शामिल हुए । पदयात्रा में शामिल लोग के हाथों में तख्ती लिए हुए विमल मंडल को न्याय दो का नारा लगा रहे थे।हाथों में तिरंगा थामे विमल मंडल के परिजन भी पैदल यात्रा में शामिल थे।पदयात्रा में शामिल जाप के प्रदेश महासचिव प्रिंस विक्टर ने सरकार से विमल मंडल के परिजन को 25 लाख रुपया मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।कार्यक्रम के प्रथम दिन पदयात्रा सिमरबनी से चलकर रघुनाथ पुर में रुका।
कार्यक्रम के आज दूसरे दिन शुक्रवार को पदयात्रा रघुनाथ पुर से प्रखंड मुख्यालय तक जाएगी।जहाँ पर विशाल धरना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा में जाप प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार,अनिल शर्मा,सुशील राही,प्रकाश मंडल,अजय कुमार,महानंद यादव,रामप्रवेश मंडल,बमबम यादव,निधी देवी, रविन्द्र मंडल, रामकृष्ण चौधरी,गुड्डू कुमार, मुकेश कुमार, सर्वेश कुमार, किरण कुमारी,कुणाल पासवान, वकील पासवान, बेचन ऋषिदेव, प्रकाश मंडल,नीलम देवी, अर्चना देवी ,कुंती देवी, शंकर कुमार, अजय मंडल ,सुबोध मंडल ,अशोक मंडल, कुंदन सिंह ,प्रवीण झा, अरविंद झा, विवेक झा , जय चंद्र सिंह, अजय मिश्र, रॉकी यादव सुनील पासवान, पूनम कुमारी जिला पार्षद त्रिवेणीगंज समेत बड़ी संख्या में जाप कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल के पदयात्रा में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी शामिल रहेंगे।