जिलाधिकारी ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही

पटना, (खौफ 24) सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर जल संसाधन विभाग के अभियंता एवं अंचलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। एसओपी के अनुसार अधिकारियों द्वारा तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई प्रारंभ की गई तथा स्थल पर निगरानी की जा रही है। दनियावां के जीवनचक, चकराजा के पास महतमाईन नदी के जमींदारी बाँध में टूटान हो गया था। क्षतिग्रस्त बाँध का मरम्मती कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कश्मीरिया एवं अन्य स्थलों पर ओवरटॉपिंग के सुरक्षार्थ सैंड बैग आदि का कार्य कराया गया।

फतुहा अंचल के कोल्हार पंचायत, जनार्दनपुर में क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मती कराई जा रही है। सिरपतपुर नगीना टोला में भी सुदृढ़ीकरण कार्य कराया गया है। फ्लड कंट्रोल डिवीज़न को फतुहा के सिरपतपुर में धोबा नदी के जमींदारी बाँध की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तैयारियों का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। अंचलाधिकारी दनियावां, फतुहा, धनरूआ एवं खुशरुपुर के द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी लगातार पर्यवेक्षण कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातवश सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र को मुस्तैद रहने का निदेश दिया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) को भी 24×7 सक्रिय रखा गया है। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) भी क्रियाशील है। कोई भी सूचना किसी भी व्यक्ति द्वारा इन नंबर पर दी जा सकती है।

  • जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार कार्य का निदेश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।
  • अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को लगातार भ्रमणशील रहने एवं एसओपी के अनुसार सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित कराने तथा इसका अनुपालन कराने के लिए निदेशित किया गया है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999