फ्लड कंट्रोल डिवीज़न को तत्परता से एसओपी के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया है

पटना, (खौफ 24) जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. को दूरभाष पर आज सुबह लगभग 6.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि फल्गु नदी का जल-स्तर बढ़ने से पटना जिलान्तर्गत फतुहा एवं दनियावाँ में नदी का पानी बढ़ रहा है।

  • फतुहा के सिरपतपुर में तथा दनियावाँ के बड़ी केवई में पानी आने की सूचना आयी थी।
  • दनियावाँ प्रखंड में महतमाईन नदी है। महतमाईन फल्गु नदी की सहायक नदी है।
  • जिलाधिकारी ने सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल एवं जल संसाधन विभाग तथा अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को स्थल पर जाने का निदेश दिया। इन अधिकारियों द्वारा तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई की गई तथा स्थल पर निगरानी की जा रही है।
  • फतुहा के सिरपतपुर में धोबा नदी के जमींदारी बाँध की सुरक्षा के लिए फ्लड कंट्रोल डिवीज़न को तत्परता से एसओपी के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया है
  • जिलाधिकारी ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनके स्तर से तैयारियों का नियमित अनुश्रवण किया जा रहा है। अभी किसी गाँव में पानी आने की सूचना नहीं है। साथ ही फल्गु नदी का जल-स्तर भी घट रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातवश जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र को मुस्तैद रहने का निदेश दिया गया है। लोगों को अलर्ट किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) को भी 24×7 सक्रिय रखा गया है। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र (0612-2210118) भी क्रियाशील है। कोई भी सूचना किसी भी व्यक्ति द्वारा इन नंबर पर दी जा सकती है।
  • जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सभी तैयारी त्रुटिहीन ढंग से सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है।
  • अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी को लगातार भ्रमणशील रहने एवं एसओपी के अनुसार सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित कराने तथा इसका अनुपालन कराने के लिए निदेशित किया गया है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999