तैयारियों का जायजा लिया गया तथा पदाधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया : जिलाधिकारी

पटना, (खौफ 24) अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिलाधिकारी, पटना; वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना तथा भारतीय वायु सेना एवं जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ पटना में भारतीय वायु सेना के सूर्य किरण एरोबैटिक शो (22-23 अप्रैल, 2025) की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा पदाधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी, पटना एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना द्वारा दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। भीड़-प्रबंधन, सुगम यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सजग रहने का निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार की सूचना 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/ 2219234) या डायल-112 पर दी जा सकती है। दिनांक 23 अप्रैल, 2025 को 9 हॉक-132 जेट विमानों के द्वारा जेपी गंगा पथ पर पटना के आकाश में शौर्य प्रदर्शन किया जाएगा। विद्यालयों एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए 22 अप्रैल को विशेष रूप से शो दिखाया जाएगा।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999