जोगबनी में बर्षों से सड़क जर्जर

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर वार्ड-संख्या तीन का सड़क बर्षों से जर्जर व बदहाल स्थिति में है। बरसात के दिनों में सड़क नाली में तब्दील हो जाता है। यह सड़क बिक्की के घर से शिव कुमार राय के पोखर तक का मामला है। बतादें कि इसी सड़क में विक्की के घर से शिवकुमार राय के पोखर तक नला का निर्माण भी हुआ है।निर्माण कार्य आधा अधूरा कर जहाँ पोखर से आगे 100 घर की आवादी होने के बाबजूद भी अनदेखी किया जा रहा है।

हल्की बारिश में जोगबनी वार्ड संख्या तीन टिकुलिया बस्ती का रोड नाला में तब्दील हो जाती है। पिछले कई दिनों तक बारिश का पानी जमा रहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कते हो रही है। इस जर्जर रस्ते पर कीचड़ होने के कारण स्कूल का बच्चे को आने-जाने के लिये गंदे सड़े पानी में चप्पल हाथ में लेकर जाना पड़ता क्योंकि शिक्षा का सवाल है। वहीं विभाग कान में तेल डालकर कुभकर्णी नींद में सोया है। सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश पनप रहा हैं। लोगों ने कहा समय रहते विभाग के तरफ से सड़क नहीं बनाया गया तो हमलोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999