पीड़ित सास ने पुत्र बधू की अपहरण का मामला फुलकाहा थाना में दर्ज कराई है

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड-02 मधुरा उत्तर निवासी मसोमात कृति देवी पति स्व० सकलदेव पासवान ने अपने 30 वर्षीय पुत्र बधू चार बच्चे की मां को पड़ोस के ही 55 बर्षीय व्यक्ति के द्वारा अपहरण करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर 27 अप्रैल को पीड़ित ने फुलकाहा थाना में लिखित आवेदन देकर चार व्यक्ति बिनोद पासवान पिता मौजी लाल पासवान,मौजी लाल पासवान पिता स्व०पतीला पासवान,लक्ष्मी देवी पति विनोद पासवान,शोभावती देवी पति मौजी लाल पासवान को नामजद कर पुत्र वधू की बरामदगी की गुहार लगाई है।

बताते चलें कि पीड़ित के पुत्र वधू मसोमात आरती देवी पति स्व० प्रकाश पासवान,उम्र 30 बर्ष मधुरा उत्तर वार्ड दो को पड़ोस के ही विनोद पासवान पिता मौजीलाल पासवान उम्र 55 वर्ष ने बीते दिनों 27 अप्रैल के देर रात्रि करीब दो बजे घर के पिछले भाग का टट्टी को दौड़कर पांच माह के दुधमुंहे बच्चे एवं बक्से में रखे जेवर तथा रुपये के साथ जबरन अपहरण कर ले गया है। जबकि मसोमात आरती देवी को 2 पुत्र दो पुत्री है। बड़े पुत्र सत्यम कुमार उम्र 8 वर्ष, पुत्री मोनिका कुमारी उम्र 3 वर्ष, पुत्री खुशी कुमारी उम्र 2 वर्ष, तथा अंकुश कुमार उम्र 5 महीना, बताया गया है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

जानकारी अनुसार आरती देवी के पति का निधन 11 माह पूर्व हो चुका है।पीड़ित कृति देवी ने कहा पुत्र के निधन के बाद विनोद पासवान मेरी पुत्रबधु के ऊपर कई बार गलत नियत से उसके साथ हरकत किया था। इसको लेकर समाज के गणमान्य जनप्रतिनिधि के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी। लेकिन विनोद पासवान को पंचायत का जरा भी डर नहीं हुआ और मेरे पुत्रबधू को दुधमुंहे बच्चे के साथ अपहरण कर लिया है। जिसको लेकर फुलकाहा थाना में लिखित आवेदन दिया है परंतु आवेदन दिए 17 दिन बीत गए फुलकाहा पुलिस अब तक पुत्रबधू का बरामदगी नहीं कर पाया है। जिससे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बन गया है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999