जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान प्राचार्य से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली गई

पटना, (खौफ 24) जिलाधिकारी, पटना द्वारा आज श्री लाल बहादुर उच्चतर माध्यमिक प्लस टू विद्यालय, मखदुमपुर, पुनपुन, पटना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्राचार्य से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली गई। बच्चे काफी कम संख्या में उपस्थित पाए गए। प्रभारी प्राचार्य द्वारा 100 बच्चों को उपस्थित बताया गया था परन्तु वास्तविक उपस्थिति इससे कम पायी गई। उपस्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पुनपुन से इस संबंध में जानकारी ली गई परन्तु उनके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न स्रोतों से पूछताछ में पता चला कि विद्यालय के अधिकांश बच्चे विद्यालय अवधि में कोचिंग चले गए हैं। यह अत्यंत आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी ने इस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को चेतावनी देते हुए उन्हें अपने मूल दायित्वों को रूचिपूर्वक निर्वहन करने का निदेश दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पुनपुन के विरूद्ध कार्रवाई एवं स्थानांतरण का प्रस्ताव उपस्थापित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी को निदेश दिया गया कि अनुमंडल अंतर्गत सभी विद्यालयों के संचालन का नियमित अनुश्रवण करें।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

जिलाधिकारी द्वारा पुनपुन में ग्रामीणों, किसानों एवं आम लोगों से संवाद स्थापित किया गया। बारा गाँव के किसानों द्वारा ट्रांस्फॉर्मर की समस्या एवं अन्य समस्याओं के बारे में बताया गया। लोगों ने केवड़ा ओपी का निर्माण करने तथा पंचायत सरकार भवन, कल्याणपुर के सम्पर्क सड़क बनाने की आवश्यकता बताई। जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी को विद्युत अभियंता के माध्यम से ट्रांस्फॉर्मर संबंधी शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। साथ ही उन्हें अन्य माँगों पर विधिवत कार्रवाई करने तथा लोगों से नियमित संवाद एवं सम्पर्क स्थापित रखने का निदेश दिया गया।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

जिलाधिकारी द्वारा इससे पूर्व परसा-सम्पतचक सड़क के एलाइनमेंट एवं मीठापुर-महुली से परसा-सम्पतचक सड़क के रैम्प के भू-अर्जन कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पुनपुन एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान कई घोषणाएँ की गई है। लगभग 331 करोड़ रुपये की लागत राशि से पथ निर्माण विभाग द्वारा 6.80 किलोमीटर में परसा-सम्पतचक सड़क के चौड़ीकरण की कार्रवाई की जा रही है। इससे पुनपुन एवं संपतचक क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी तथा इस क्षेत्र के लगभग 10 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

पटना शहर में विशेषकर नए बायपास पर जाम की समस्या समाप्त होगी। राज्य सरकार द्वारा दीदारगंज से गौरीचक होते हुए पुनपुन तक तटबंध पथ (कुल लंबाई 23.30 किमी) का एनएचएआई से चौड़ीकरण कराने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया गया है। इस सड़क के बन जाने से दो राष्ट्रीय राजमार्ग (पटना-मोकामा हाईवे तथा पटना-गया हाईवे) आपस में जुड़ जायेंगे। पटना सिटी, फतुहा, सम्पतचक, पुनपुन, फुलवारीशरीफ के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा पूरे क्षेत्र का विकास होगा। पुनपुन प्रखंड के ग्राम रसूलपुर में मोरहर नदी पर पुल का निर्माण किया जायेगा। इससे बाढ़ की अवधि में जन-जीवन कुप्रभावित नहीं होगा।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999