विभिन्न विद्यालयों के 360 किशोरियों का टीकाकरण सफलता पूर्वक संपन्न

अररिया, रंजीत ठाकुर मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रथम चरण का लक्ष्य सफलता पूर्वक हासिल हो चुका है। गौरतलब है कि एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिले को 360 बच्चियों को टीकाकृत करने का लक्ष्य प्राप्त था। इसके लिये राज्य स्तर से जिला को कुल 360 वायल वैक्सीन उपलब्ध कराया गया था। टीकाकरण को लेकर जिले में बीते 06 फरवरी से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा था। अभियान से पूर्व हीं टीकाकरण को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा संबंधित कर्मियों को खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया था।

प्रथम चरण में टीकाकरण संबंधी लक्ष्य हासिल

टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ मोईज ने बताया कि प्रथम चरण में एचपीवी टीकाकरण संबंधी लक्ष्य जिला ने हासिल कर लिया है। ह्यूमन पेपिलोमा वायरस जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर व ग्रीवा कैंसर का कारण बनता है। इससे बचाव के लिये मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत जिले में 9 से 14 साल की बच्चियों का शत प्रतिशत टीकाकृत किया जाना है। अभियान के पहले चरण में जिले को 360 वायल टीका उपलब्ध कराया गया था। जिलाधिकारी अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व व विभागीय प्रयासों से टीकाकरण संबंधी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। जैसे जैसे राज्य स्तर से जिले को टीका उपलब्ध होगा। शेष अन्य किशोरियों को भी टीकाकृत करने का प्रयास जारी रहेगा।

सामूहिक प्रयास से हुआ अभियान सफल

Advertisements
SHYAM JWELLERS

यूनिसेफ के एसएमसी आदित्य कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जिलाधिकारी कुशल मार्गदर्शन व प्राप्त दिशा निर्देश के मुताबिक अभियान के पहले चरण में कस्तूरबा विद्यालय जयप्रकाश नगर, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय सहित अन्य सरकारी चिकित्सा संस्थाओं में विशेष अभियान संचालित करते हुए 9 से 14 साल की किशोरियों को सफलता पूर्वक एसपीवी का टीका लगाया गया। अभियान की सफलता के संबंधित स्कूलों में जागरूकता संबंधी विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूली शिक्षक, बच्चों के अभिभावकों को टीकाकरण के लाभ के प्रति जागरूक किया गया। सभी के सामुहिक प्रयास से अभियान के सफल संचालन की जानकारी उन्होंने दी।

अभियान की सफलता संतोषप्रद

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने अभियान की सफलता पर संतोष जाहिर की। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। जो उन्हें भविष्य में सर्वाइवल कैंसर से बचाव में मददगार होगा। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में विभिन्न सरकारी विद्यालयों की बच्चियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकृत किया गया है। आगे भी इसी तरह विशेष अभियान संचालित कर शेष अन्य बच्चों को टीकाकृत करने की जानकारी उन्होंने दी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999