सोने की चैन छीनकर भागने वाला शातिर को पुलिस ने पकड़ा, सोने की चैन भी हुआ बरामद

पटना सिटी, (खौफ 24) खाजेकला थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चिकित्सक त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा से झपट्टा मार गिरोह के सदस्य ने गले से सोने का चैन झपट्टा मार कर फरार हो गए थे जिसके बाद चिकित्सक ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी,

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशन पर तहकीकात करते हुए आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्य जुटाते हुए छिनतई करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। यह पूरा मामला खाजेकला थाना क्षेत्र का है जहां 4 अगस्त को सुबह डॉक्टर साहब अपने निवास स्थान से पूजा करने मंदिर जा रहे थे तभी अज्ञात बदमाश ने डॉक्टर के गले से सोने की चैन झपट्टा मार कर फरार हो गया था।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

मामले का खुलासा करते हुए खाजेकला थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने प्रेसवार्ता कर किया है उन्होंने बताया की डॉक्टर साहब के चैन छीनने वाला युवक को गिरफ्तार किया गया है साथ ही युवक की निशानदेही पर सोने की चैन के साथ सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा मंडी से गिरफ्तार किया गया है वही दूसरे को मेंहदीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खाजेकला थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा के रहने वाले आशीष कुमार के रूप में किया गया है तो वही दूसरे आरोपी की पहचान मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के उद्रहमापुर के रहने वाले हर्ष कुमार के रूप में किया है।

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि डॉक्टर साहब से आशीष नामक शातिर ने गले से चैन छीनकर भाग था और हर्ष कुमार के पास रख दिया था।डीएसपी 2 डॉक्टर गौरव कुमार के निर्देशन पर एक टीम का गठन किया गया था और टीम ने इस मामले में आरोपियों को धर दबोचा और छीने गए सोने की चैन को भी बरामद किया गया है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999