दो पक्षों में भू- विवाद को लेकर हिंसक झड़प, दर्जनों लोग घायल!

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत अंचरा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव वार्ड 11 में शनिवार समय करीब 9 बजे सुबह पूर्व से चले आ रहे जबरन कब्जा करने भू विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प की घटना घटी थी। घटना प्रथम पक्ष के सदानंद ठाकुर उम्र 65 बर्ष पिता स्व० सुंदर ठाकुर के तीन पुत्र मुरली ठाकुर उम्र 38 बर्ष,शंकर ठाकुर उम्र 28 बर्ष,संतोष ठाकुर उम्र 25 बर्ष एवं तीनों पुत्र के बहू सविता देवी उम्र 32 वर्ष पति मुरली ठाकुर, पायल देवी उम्र 25 वर्ष पति संतोष ठाकुर, रुकमणी देवी उम्र 27 वर्ष पति शंकर ठाकुर तथा

भतीजा शंभू ठाकुर उम्र 30 वर्ष पिता स्वर्गीय तारनंद ठाकुर ने आरोप लगाया है कि विपक्षी नंदन यादव उर्फ नंदलाल यादव उम्र 45 वर्ष पिता रामधारी यादव, सियाचंद यादव उम्र 49 वर्ष पिता स्वर्गीय घोटाय यादव, पिंटू यादव उम्र 30 वर्ष, रुपेश यादव उम्र 28 वर्ष, अमित यादव तीनों का पिता नंदन यादव तथा अनिरुद्ध यादव उम्र 30 बर्ष पिता रामधारी यादव,बंटा यादव उम्र 26 बर्ष,प्रमोद यादव उम्र 32 बर्ष,रमोद यादव उम्र 30 बर्ष दोनों का पिता स्व०जगदीश यादव,कंचन देवी उम्र 23 बर्ष एवं नेहा देवी उम्र 26 बर्ष दोनों का पति पिंटू यादव,राधा देवी उम्र 40 बर्ष पति नंदन यादव सभी साकिन लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या 10 पंचायत अचरा, थाना फुलकाहा, जिला अररिया ने मिलकर जबरन मेरे जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा था।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

विरोध करने पर विपक्षी ने हलवे हथियार के साथ हम सभी को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद प्रथम पक्ष सदानंद ठाकुर के द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी लिखित रूप में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु फुलकाहा थाना पुलिस को दिया है। फुलकाहा थाना पुलिस ने इस बाबत कहा की श्री ठाकुर के द्वारा आवेदन प्राप्त है, प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विपक्षी के द्वारा भी लिखित आवेदन दिया गया है उस पर भी जांच किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद से प्रथम पक्ष डरे और सहमे हुए हैं। मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सोमवार को फुलकाहा थाना एसआई विजय पासवान ने पीड़ित के घर जाकर घटना की बारीकी से जानकारी प्राप्त किए। साथ सभी आरोपी को खोजने उनके घर गए थे परंतु किसी आरोपी ने नहीं मिला । सूत्रों के अनुसार आरोपी घर छोड़कर फरार है।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999