पटना सिटी अनुमंडल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा

पटना, (खौफ 24) बिहार पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना श्री शीर्षत कपिल अशोक के निदेश पर लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे ज़िला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पटना सिटी अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती गुंजन सिंह के पर्यवेक्षण में अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 7:00 बजे पूर्वाह्न अजीमाबाद एवं पटना सिटी के विकास मित्रों एवं किशोर-किशोरी समूहों ने स्वीप एक्टिविटीज के तहत मंगल तालाब से भगत सिंह चौक होते हुए गुरु गोविंद अस्पताल तक प्रभात फेरी निकाली।

इसमें सभी मतदाताओं को 1 जून, 2024 को लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। जगह जगह सेल्फी पॉइंट पर युवा मतदाताओं ने सेल्फी लेकर सभी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु उत्साहित किया। विकास मित्रों के द्वारा भेद्य टोलों में हर घर दस्तक देकर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है एवं उन्हें उनके मतदाता सूची में नाम तथा बूथ की जानकारी दी जा रही है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

लोगों को टोल फ्री नंबर 1950 से संबंधित जानकारी दी जा रही है। कोई भी व्यक्ति टॉलफ़्री वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निर्वाचन के बारे में किसी भी तरह की सूचना, फीडबैक या सुझाव दी जा सकती है। अगर कोई समस्या हो तो इसपर कॉल करें। हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999