312 लीटर आंग्रेजी शराब के साथ पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार!

जमुई, मो. अंजुम आलम। जमुई सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान डुमरी चेकपोस्ट से जमुई उत्पाद विभाग की टीम को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। भारी मात्रा में आंग्रेजी शराब के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है साथ ही एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान बेगुसराय जिले के मालती गांव निवासी कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। दरअसल गुरुवार की अहले सुबह उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर सुभाष कुमार के नेतृत्व में एसआई धर्मवीर सहित अन्य उत्पाद सिपाही के द्वारा डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम को देख झारखंड की ओर से आ रही पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। जिसमें बने तहखाना से 39 पेटी यानि 312 लीटर आंग्रेजी शराब जब्त किया गया और चालक को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फैली हुई है। उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गिरिडीह से जमुई के रास्ते अवैध शराब की खेप जाने वाली है। उसके बाद उनके निर्देश पर एक टीम गठित की गई और डुमरी चेक पोस्ट पर वाहन की गहन तालाशी ली गई। इस दौरान पिकअप वाहन में बने तहखाना से 39 पेटी यानि 312 लीटर आंग्रेजी शराब के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया गया। शराब गिरिडीह से बेगुसराय ले जाई जा रही थी। फिलहाल गिरफ्तार चालक से पूछताछ किया रही है। शराब तस्कर का भी पता लगाया जा रहा है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999