बाढ़ पीड़ितो के बीचए.डी.एम., एस.डी.ओ. एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण

पटना, (खौफ 24) सोमवार दिनांक 21.07.2025 जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. के निदेश के आलोक में सोमवार को अपर समाहर्त्ता आपदा श्री डी.पी. साही तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सिटी श्री सत्यम सहाय के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों ने महात्मायन नदी तथा धोवा नदी से प्रभावित प्रखंड दनियावां और फतुहा का स्थल निरीक्षण किया।

स्थल निरीक्षण के क्रम में पाया कि दोनों नदी का पानी घट रहा है। लेकिन खेतों में इसका विस्तार पूर्ववत्त बना हुआ है। एस.डी.ओ. ने बताया की दनियावां प्रखंड के सिंगरियावां पंचायत के मुसहरी गोपाल टोला में 20 से 30 घरों के आसपास बाढ़ का पानी फैला हुआ है। उस टोला के प्रभावित लोगों के लिए जिलाधिकारी, डॉ त्यागराजन के आदेशानुसार तत्काल सामुदायिक किचन की शुरूआत कर दी गयी है तथा वहाँ पर 50 से 60 लोगों को सुबह शाम का खाना बनाकर खिलाया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितो के बीच अंचलाधिकारी दनियावां के द्वारा इस क्षेत्र में 50 पोलिथिन शीट का भी वितरण किया गया।

वहीं शाहजहांपुर पंचायत के मकसदपुर, मसनदपुर और नवीचक गांव का भी ए.डी.एम., एस.डी.ओ. एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया की मसनदपुर गांव में बने अलंग में रिसाव हो रहा था। जिसे कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल पुनपुन के द्वारा सैण्ड बैग मिट्टी आदि डालकर रोका जा रहा है। नवीचक गांव, जो टाल जैसा है, वहां भी पानी खेतों में पाया गया जिसका प्रवाह गांव की तरफ था उसे भी सैण्ड बैग मिट्टी आदि डालकर रोक दिया गया है।

होरलबिगहा पंचायत के हरिनगर में जलजमाव के कारण आवागमन की दिक्कत थी। एस.डी.ओ. ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां पर नाव का परिचालन प्रारम्भ करा दिया है। साथ हीं बाढ़ पीड़ितों के बीच 150 सुखा राशन पैकेट का भी वितरण कराया गया। इसके अतिरिक्त फुड पैकेट निर्माण की भी तैयारी शुरू कर दी गयी है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

शाहजहांपुर पंचायत के छोटी कवई में 20 से 25 महादलितों के घर के आसपास बाढ़ का पानी फैला हुआ पाया गया। वहां भी सुखा राशन पैकेट का वितरण तत्काल करा दिया गया है और फुड पैकेट निर्माण की तैयारी चल रही है।

इधर फतुहा प्रखंड के श्रीपतपुर पंचायत के जमींदारी बांध पर धोवा नदी का दबाव बढ़ा हुआ पाया गया। एस.डी.ओ. ने बताया की बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल पुनपुन के द्वारा युद्ध स्तर पर कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। वहीं मोमिनपुर गांव में दो दिन पहले ग्रामीण सड़क में कटाव हो गया था जिसे ईंट रोडा बालू और सैण्ड बैग से भरकर आवागमन योग्य बना दिया गया है।

इस स्थल निरीक्षण में ए.डी.एम. और एस.डी.ओ. के अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल पुनपुन श्री सुमन सौरभ, अंचलाधिकारी दनियावां श्रीमती गीता कुमारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकृति नयना के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999