सड़क हादसे में युवक की हुई मौत!

नालंदा, राकेश। नालंदा रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय रेलवे फाटक के पास बाइक सवार युवक ने रेलवे ब्रैकेटिंग में टक्कर मार दी थी। जिसके कारण वह घायल हो गया था। डायल 112 की पुलिस ने जख्मी हालत में उसे ईलाज के लिए आनन -फ़ानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में गुरुवार को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वसवन विगहा निवासी देवेंद्र पासवान का (22) वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार उर्फ चिंटू पासवान के रूप में किया गया है।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

परिजन ने बताया कि वह अपने परिवार के यहां से घर लौट रहा था इसी क्रम में सड़क हादसे में वह जख्मी हो गया। बुधवार की देर शाम से उसकी तलाश की जा रही थी। गुरुवार को पुलिस के द्वारा उन्हें घटना की जानकारी मिली। चर्चा है कि युवक नशे में धुत्त था यही कारण है कि उसने रेलवे क्रॉसिंग के समीप फाटक में टक्कर मार दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। रहुई थाना अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999