परिजनों से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

फुलवारी, अजीत  थाना क्षेत्र के मौर्य बिहार कॉलोनी निवासी अमित कुमार की हत्या के मामले में शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पाटलिपुत्र के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव। रामकृपाल यादव के साथ प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव भी मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

ज्ञात हो कि फोर्ड अस्पताल से काम कर घर लौट रहे अमित कुमार की अपराधियों ने सिपारा के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisements
SHYAM JWELLERS

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने मौके से ही सिटी एसपी ईस्ट और फुलवारी थाना प्रभारी से फोन पर बात कर पूरी घटना की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की जाए।

रामकृपाल यादव ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि हत्यारे जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे और इस जघन्य कांड का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश नेता भाई सनोज यादव ने सरकार से मांग की कि हत्या की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को छह माह के भीतर सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर रंजन शर्मा अमरजीत चौहान एवं आसपास के कई लोग मौजूद थे।

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999