8 वर्ष बच्ची राजप्रिया की सांप काटने से हुआ मृत्यु

कटिहार, सरफराज आलम। फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत छोटी चातर गांव के अरविंद पासवान के 8 वर्ष पुत्री राजप्रिया रानी की सांप काटने से मृत्यु हो गई।घटना बुधवार दिन के सुबह 09:20 मिनट की है।सर्पदंश के बाद घायल बच्ची की परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका इलाज हेतु ले जाया गया। दवाई उपलब्ध ना रहने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा रेफर कर दिया।जहां इलाज के क्रम में चिकित्सक महोदय द्वारा मृत घोषित कर दिया।

घायल बच्चों के परिजनों ने बताया कि राजप्रिया रानी का आज जन्मदिन था पूजा अर्चना करने के लिए आंगन में लगे केला के पेड़ में पानी डाल रहा था। जहां पहले से काल बनकर बैठा एक विषैले सर्प ने उसे दाहिने हाथ में काट लिया जिससे बच्ची कि मौत हो गई। बच्ची की मां आशा कार्यकर्ता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय मुखिया राजू नायक को परिजनों के द्वारा दी गई। वहीं स्थानीय मुखिया ने घटना की सूचना फलका थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल को दिया। सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल दलबल के साथ पहुंचकर कानूनन प्रक्रिया ठोस करके पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL
()

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999