
ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर बोला हमला!
बलिया, संजय कुमार तिवारी यूपी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को बलिया के बांसडीह विधान सभा के नारायणपुर गांव में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि ये गर्मी मौसम की नहीं बल्कि मोदी,योगी और राजभर की गर्मी है।और यह गर्मी तब तक शांत नहीं होगी जब तक मोदी जी को प्रधानमंत्री नहीं बना देते।अखिलेश यादव द्वारा एक लड़के द्वारा बार-बार मतदान किए जाने पर ट्वीट किये जाने के प्रश्न पर कहा कि उनके राज्य में होता रहा होगा।इस राज्य में नहीं है।ये झूठ बोलने के माहिर लोग हैं।ऐसा ही वीडियो बनता रहता है।हमार वाला मूड़ी(सिर)काटकर आप वाले में और आप वाला मूंड़ी(सिर)काटकर हमारे वाले में।
ये वीडियो एडिटिंग था। पूर्वांचल के रण में अखिलेश और राहुल की जोड़ी कैसी है के प्रश्न पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभी दोनों बच्चे हैं और हम उनके चचा हैं। ओमप्रकाश राजभर ने माना कि अब लड़ाई कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या सलेमपुर में लड़ाई है,क्या बलिया में लड़ाई है?गाजीपुर में लड़ाई है।कहीं लड़ाई नहीं है।जनता एकतरफा वोट दे रही है।सपा,बसपा कांग्रेस दगे हुए कारतूस है।कोई चार बार सत्ता में रहकर के कोई चालीस बार सत्ता में रह पिछड़े, दलिल, शोषित वंचित को हिस्सा दिए रहते तो ये हमारे साथ क्यों रहते।मोदी जी के साथ क्यों रहते।
योगी जी पर विश्वास क्यों करते?इस नाते जनता का विश्वास उन लोगों पर से उठ गया है।जनता भरोसा कर रही है मोदी जी पर,जनता विश्वास कर रही है योगी जी पर।चूंकि इनकी सरकार कांग्रेस,सपा की रही तो दंगे होते थे।सात साल से योगी जी मुख्यमंत्री हैं,एक भी दंगा नहीं हुआ।संविधान के सवाल पर कहा कि उनका संविधान खतरे में है।चूंकि वो सीट जीत नहीं रहे हैं,उनकी पार्टी की मान्यता रद्द हो जायेगी।इस लिए उनका संविधान खतरे में है।