एसएसबी जवानों ने गांजा के साथ एक व्यक्ति किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर  भारत नेपाल सीमा से सटे मंगलवार की अलहे सुबह करीब 03:30 बजे सोनमणि गोदाम के सीमा स्तम्भ संख्या 173/01 के समीप 158 किलो गाजा के साथ एक तस्कर को धरदबोचा। दबोचे गए तस्कर जोगबनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी महेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार यादव बताया गया है। यह कार्रवाई 56 वीं वाहिनी बीओपी कुशमाहा और सिकटिया के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर सूचना के आधार पर की है।

इस बाबत बीओपी कमांडर ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्कर माथे पर गाजा का बड़ी खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला है। सूचना मिलते ही जवानों के साथ उक्त सीमा पर नाका लगा दिया। कुछ ही देर बाद उक्त तस्कर गाजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश किया और जवानों ने धरदबोचा। जिसे गिरफ्तार कर कैंप लाया गया जहां पूछताछ कर कागजी कार्रवाई करते हुए सोनामनी गोदाम थाना पुलिस को सुपुर्द किया। इस कार्रवाई से जहाँ तस्करों में भय है। वहीं जवानों के लिए बड़ी कार्रवाई माना जाता है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999