चार दिनों से लापता युवक का शव घर से महज 300 मीटर की दूरी पर मिला शव

पटना, (खौफ 24) बाईपास थाने की पुलिस ने चार दिनों से लापता एक युवक का शव घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे के झाड़ से बरामद कर लिया है। प्रथम दृष्टया में मामला हत्या की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद उस युवक का शव झाड़ी में फेंक कर साक्ष्य छुपाने के लिए ऊपर से नमक डाल दी गई है। परिजनों ने बाईपास थाना के पुलिस को मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी देते हुए बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल पर FSL टीम और डॉग स्क्वाडइड को बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि बाहरी बेगमपुर निवासी नौवा क्लास का छात्र जसवीर पासवान बुधवार की शाम से अपने घर से लापता था। परिवार के लोगों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो बाईपास थाने में जाकर आवेदन दिए थे। इसके बावजूद पुलिस आवेदन लेने से टाल मटोल करता रही और पहले खुद युवक को खोजने की बात कही। परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार को भी वे थाना गए थे। इसके बावजूद भी उन्हें कोई रिसीविंग टोकन नहीं दिया गया। शनिवार को सुबह से वे लोग थाना का चक्कर लगा रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि घर से 300 मीटर की दूरी पर मंडई अखाड़ा के नजदीक पानी बड़े गड्ढे में झाड़ी में एक युवक का शव पड़ा है। शव की पहचान जसवीर पासवान के रूप में परिवार के लोगों ने की है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999