मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार!

मनेर, (खौफ 24) राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया गया कि संध्या करीब 5:30 – 6:00 बजे बच्ची को ट्यूशन पढ़ने के लिए गांव का ही एक व्यक्ति प्रतिदिन घर पर आता था और बच्ची को ट्यूशन पढ़ता था रोज की तरह आज भी आरोपी युवक बच्ची को ट्यूशन पढ़ने के बहाने घर में प्रवेश कर गया और घर में बच्ची को अकेला पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी बच्ची की मां को लगी इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय मनेर थाने को दी गई।

मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आज दिनांक 25.06.25 को मनेर थानांतर्गत एक बच्ची के साथ उसी गाँव के एक लड़के द्वारा दुष्कर्म किये जाने की सूचना प्रतिवेदित हुई है। इसमें आरोपित युवक को पुलिस गिरफ्तार कर पूछ-ताछ किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पीड़ित के मां के द्वारा दी गई। इस घटना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। लड़की का मेडिकल एवं बयान न्यायालय में दर्ज कराया जाएगा। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम मौके वारदात पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही है।

Advertisements
HOLY VISION SCHOOL

Даркнет Сайт Кракен Зеркало Ссылка

slot zeus colombia88 macau999