
नहर में गिरी कार तीन लोगों की मौत दो घायल!
पालीगंज, (खौफ 24) बिहार में भीषण हादसा हुआ है। राजधानी पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन के नहर में गिरने का हादसा प्रकाश में आया है। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग आंशिक रूप से घायल हो गए घायल को उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ से अपने पैतृक आवास वैशाली की ओर जा रहे थे मृतक सभी एक ही परिवार के बताए गए हैं। घटना के सूचना मिलते ही रानीतलाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार अपने पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कर पांच लोगों को नदी से निकल गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई , दो घायल है जिसका इलाज चल रहा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5:00 बजे रानीतालाब थाना क्षेत्र के सरैया गांव के निकट चार पहिया वाहन नहर में पलट गई पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की गाड़ी और रानीतालाब थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से नहर से पांच लोगों को बाहर निकल कर अस्पताल पहुंचाया गया अस्पताल में इलाज के क्रम में डॉक्टर के द्वारा तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दो लोग आंशिक रूप से घायल बताए गए हैं। मृतक में निर्मला देवी (58), नीतू सिंह ( 35) व एक बालक (10) है वही आंशिक रूप से घायल व्यक्ति की पहचान नंदन सिंह व उनकी बच्ची के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो-रो का बुरा हाल है। बताया गया की आंख लगने के कारण वाहन चला रहे नंदन सिंह को नींद आ गया जिस कारण नंदन सिंह ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिय ओर वाहन नहर में जा गिरी। बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही। घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।