
महिलाओं का सशक्तिकरण सशक्त राष्ट्र का आधार : पिंकी मंडावात
पटना सिटी, (खौफ 24) विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी महिला मोर्चा की टीम मालसलामी मंडल, और मारूफगंज मंडल में संयुक्त रूप से आंगनवाड़ी दीदी, लाभार्थी बहनों, शिव चर्चा बहनों और बुद्धिजीवी बहनों के साथ बैठक कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए गए विकास कार्यों को बताया। माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है। महिलाओं का विकास राज्य सरकार में शिक्षिका,छात्राओं, बिहार पुलिस, नगर निकाय, पंचायतों में दिख रहा है।
उद्यम के क्षेत्र में महिला लगातार अग्रसित है। प्रवासी महिला मोर्चा की टीम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ नीतू डाबस,महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति पिंकी मंडावात, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,झुंझनू की मंजू कुल्हेरी, शामिल थी। स्थानीय स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, क्षेत्रीय प्रभारी कांति केसरी प्रदेश मंत्री शशि बलदिहार, जिला मंत्री स्मिता रानी मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, मनोज साह सविता देवी, अनिता देवी कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही थी
लाभार्थी बहनों और आंगनवाड़ी बहनों की बैठक नवाबगंज सामुदायिक भवन परिसर में हुई। कार्यक्रम के सफलता के लिए वार्ड पार्षद श्रीमति संध्या यादव, श्रीमति अंजलि राय जुटी हुई थी। माधो मिल नागाबाबा मंदिर परिसर में शिव चर्चा बहनों की बैठक हुई । कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीमति अनिता पांडे, श्रीमति पूनम सिंह कर रही थीं। बुद्धिजीवी बहनों की बैठक माधो मिल के पास सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड पार्षद श्री विनोद शर्मा ने किया।